Home
News Archive
श्रीलंका में चक्रवाती तूफान मैंडूस से तीन लोगों की गयी जान
Zuber Ansari
India
12-Dec-2022 02:12 PM
1234718
कोलंबो, 12 दिसंबर (संवाददाता) श्रीलंका में चक्रवातीय तूफान ‘मैंडूस’ के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और 21 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केन्द्र (डीएमसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीएमसी ने कहा कि इस चक्रवातीय तूफान में 19 लोग घायल हुए हैं और 16 जिलों में 6,113 परिवार प्रभावित हुए हैं। द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 5,639 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डीएमसी उप-निदेशक प्रदीप कोडिप्पिली ने संवाददाताओं से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चक्रवातीय तूफान से हुए नुकसान का आकलन जारी है और इससे प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन उन्होंने श्रीलंका के लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।...////...
«
मांडूस तूफान के दौरान श्रीलंका के पांच मछुआरे लापता
World
»
पेरिस: झड़प के बाद 40 लोग हिरासत में
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
shreelamka-men-chakravaatee-toophaan-maindoos-se-teen-logon-kee-gayee-jaana
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/shreelamka-men-chakravaatee-toophaan-maindoos-se-teen-logon-kee-gayee-jaana
PAGETOP:
ERROR: