श्रीलंका को पीट कर भारत ने किया एशिया कप विजय अभियान का आगाज
01-Oct-2022 08:00 PM 1234701
ढाका 01 अक्टूबर (संवाददाता) जेमिमा रॉड्रिक्स (76) की शानदार वापसी और कप्तान हरमनप्रीत कौर (33) के साथ 92 रन की उपयोगी भागीदारी की मदद से भारतीय महिला ने शनिवार को एसीसी महिला टी-20 एशिया कप में श्रीलंका को 41 रनों से धोकर अपने विजय अभियान का आगााज किया। सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहले खेलते हुये 20 ओवरों में छह विकेट पर 150 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 18.2 ओवर में 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। भारत की राड्रिक्स और हरमनप्रीत ने पावर प्ले के बाद शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुये दस ओवरों में 83 रन जुटाये। हरमन के आउट होने के बाद भारत के चार विकेट मात्र 35 रन जोड़ कर लुढ़क गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^