शिवराज ने विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर स्मरण किया
25-Jan-2022 05:44 PM 1234805
भोपाल, 25 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आज उनका स्मरण किया। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आज पुण्यतिथि है। उनका मुस्कुराता चेहरा बरबस ही आंखों के सामने आ जा रहा है। राजमाता के चरणों में प्रणाम और यही संकल्प कि उनके सपनों के मध्यप्रदेश के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का प्रदेश को बदलने में अतुलनीय योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब भी प्रदेशवासियों पर संकट आया, उन्होंने अपना खजाना खोल दिया। उन्होंने प्रेम और ममता से प्रदेश के हर कोने को सींचा है। परोपकार के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाली, मध्यप्रदेश का गौरव, राजमाता विजयाराजे सिंधिया केवल एक परिवार की नहीं थीं, बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश ही उनका परिवार था। ममतामयी, वात्सल्यमयी मां प्रदेश और लाखों कार्यकर्ताओं के हृदय में बसती थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^