‘शंघाई की 70 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित’
04-Jan-2023 12:29 PM 1234715
नयी दिल्ली 04 जनवरी (संवाददाता) चीन में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण आशंका जतायी गयी है कि शंघाई की 70 फीसदी आबादी अब तक इसकी चपेट में आ चुकी होगी। चीन में पिछले महीने कोविड-19 को लेकर लगाई गई पाबंदियों में ढ़ील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। अस्पतालों में मरीजों और श्मशान घाटों पर शवों में संख्या में काफी बढ़ोतरी हुयी है। रुइजिन अस्पताल के उपाध्यक्ष एवं शंघाई के कोविड विशेषज्ञ सलाहकार पैनल के सदस्य चेन एर्ज़ेन ने अनुमान लगाया कि शहर के 2.5 करोड़ लोगों में अधिकांश इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने चीन की दजियांगडोंग स्टूडियो को मंगलवार को बताया, "अब शंघाई में महामारी का प्रसार बहुत व्यापक है और यह 70 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका होगा ।" शंघाई में गत अप्रैल से दो महीने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान 600,000 से अधिक निवासी संक्रमित हुए थे। काफी संख्या में लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। उन्होंने कहा कि शंघाई अस्पताल में प्रतिदिन 1,600 मरीज कैजुअल्टी वार्ड में आ रहे हैं, जो प्रतिबंध हटाए जाने से पहले की तुलना में दोगुनी है। इनमें से 80 फीसदी कोविड रोगी हैं। स्टूडियो ने श्री चेन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, "100 से अधिक एम्बुलेंस हर दिन अस्पताल में आती हैं।" उन्होंने बताया कि लगभग आधे मरीज 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^