सीतारमण ने की अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व चर्चा
22-Dec-2021 05:09 PM 1234697
नयी दिल्ली 22 दिसंबर (AGENCY) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बजट पूर्व चर्चा की। श्रीमती सीतारमण ने वर्चुअली आयोजित इस बैठक में वर्ष 2022-23 के आम बजट की तैयारियों से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा की। इस बैठक में वित्त सचिव टी वी सोमनाथन, दिपम सचिव तुहिन कांत पांडेय, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ, कंपनी मामलों के सचिव राजेश वर्मा के साथ ही प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^