सीरिया के इदलीब क्षेत्र में आतंकवादियों के 8 हमले
14-Oct-2021 06:04 PM 1234695
मास्को 14 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) सीरिया में इदलीब के संघर्ष विराम वाले क्षेत्र में आतंकवादी संगठन जब्हात अल नुसरा समूह ने पिछले 24 घंटे के दौरान आठ बार हमले किये। सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह के लिए रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख वादिम कुलित ने एक ब्रीफिंग में इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इदलिब में एक, अलेप्पो में पांच, हमा में एक और लताकिया प्रांतों में पिछले दिनों संघर्षविराम क्षेत्र में जबात अल-नुसरा आतंकवादी समूह ने आठ बार गोलाबारी किए थे। उन्होंने कहा कि सीरिया की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^