Home
News Archive
यूपी में पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर चलेगा देशद्रोह का केस
Zuber Ansari
India
29-Oct-2021 01:45 PM
1234650
लखनऊ। टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को हुआ था जिसमें भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों बुरी तरीके से परास्त हुई थी। विश्व कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली हार थी। पाकिस्तान की इस जीत के बाद देश के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े गए और जश्न मनाया गया। उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में ऐसा देखने को मिला। अब इसको लेकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान की जीत पर उत्तर प्रदेश में जश्न मनाने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया कि पाक की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 24 अक्टूबर को हुए टी-20 विश्वकप में भारत पाक मैच के दौरान कथित तौर पर पाक समर्थन में नारे लगाने या फिर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में 5 जिलों से अब तक 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय टीम के विरुद्ध असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग कर देश विरोधी टिप्पणी करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई है।’’ इसी ट्वीट में बताया गया कि इस संदर्भ में अब तक आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर में पांच मुकदमे दर्ज कर सात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। उनमें से पांच को हिरासत में लिया जा चुका है। इन मामलों में जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। crime T20 World Cup..///..sedition-case-will-be-run-against-those-celebrating-pakistans-victory-in-up-325548
«
योगी का मलिन बस्तियों में रहने वालों को दीपावली तोहफा, 1000 रुपए में मिलेगा पक्का मकान
North
»
मानव तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
sedition-case-will-be-run-against-those-celebrating-pakistans-victory-in-up
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/sedition-case-will-be-run-against-those-celebrating-pakistans-victory-in-up
PAGETOP:
ERROR: