सपा की चुनाव आयोग से शिकायत: उपचुनाव में भाजपा दीपावली के नाम पर बांट रही पैसे
27-Oct-2022 08:29 PM 1234724
लखनऊ, 27 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हाे रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव अायोग से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दीपावली की आड़ में मतदाताओं को मिठाई और पैसे बांटने की शिकायत करते हुए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गये पत्र में बताया कि गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिये पैसा बांटने की शिकायत की है। सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार पटेल ने पलिया से विधायक हरविन्दर साहनी उर्फ रोमी साहनी सहित अन्य भाजपा नेताओं की शिकायत की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^