संविधान का सम्मान हमारा कर्तव्य है : वाणी रंजन अग्रवाल
26-Nov-2023 06:08 PM 1234684
जौनपुर, 26 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश ने कहा कि आज जरूरत इस बात है कि जन-जन तक संविधान की जानकारी उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भारतवर्ष के हर नागरिक को हो, तब जाकर आने वाले दिनों में संविधान दिवस का यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाये जाने कि परिकल्पना साकार होगी। हम सभी लोग भारतीय संविधान के द्वारा यानि विधि के शासन के द्वारा शासित होते है, संविधान का सम्मान हमारा कर्तव्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^