नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन के प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस विश्वविद्यालय के लिए 889 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। श्री मोदी ने हाल मेें इसकी घोषणा तेलंगाना की यात्रा के दौरान की थी। श्री ठाकुर ने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश विभाजन के समय तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के लिए एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का वादा किया गया था। मोदी सरकार ने तेलंगाना में यह वादा पूरा कर दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी के किशन रेड्डी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया।...////...