सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का महत्वपूर्ण योगदान-गहलोत
16-Sep-2022 07:02 PM 1234652
जयपुर, 16 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार की पहल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल जैसे आयोजनों का जहां देश और प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा वहीं इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकेंगी। श्री गहलोत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा स्थित महाविद्यालय मैदान में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय और बुजुर्ग से लेकर युवा खिलाडियों को एक साथ बिना किसी भेदभाव के खेलने का मौका मिला। जल्द ही ग्रामीण ओलंपिक की तरह शहरी ओलंपिक खेल भी कराएंगे। इनसे प्रदेश में खेलों का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां न कोई हार है, न कोई जीत। खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^