रूसी राजदूत ने संरा सुरक्षा परिषद की बैठक से किया बहिर्गमन
07-Jun-2022 05:00 PM 1234697
न्यूयॉर्क, 07 जून (AGENCY) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल द्वारा वैश्विक खाद्य संकट के लिए यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को दोषी ठहराने के बाद रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से बहिर्गमन किया है। श्री माइकल ने सोमवार को कहा, “रूसी संघ के श्रीमान राजदूत, आइए ईमानदार रहें। क्रेमलिन विकासशील देशों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति का उपयोग मिसाइल के रूप में कर रहा है। रूस के विनाशकारी युद्ध के परिणाम से दुनिया भर के देश प्रभावित हो रहे हैं और खाद्य कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जो लोगों को गरीबी की ओर धकेल रहा है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। इस खाद्य संकट के लिए अकेला रूस ही जिम्मेदार है।” क्रेमलिन के झूठ और दुष्प्रचार के अभियान के बीच उन्होंने कहा कि यह सब मैंने अपनी आंखों से देखा है। कुछ हफ्ते पहले ओडेशा में लाखों टन अनाज और गेहूं कंटेनर जहाजों में फंसा हुआ रहा क्योंकि रूस के लडाकू जहाज काला सागर में तैनात हैं और रूस लगातार यातायात ढांचों पर हमला कर रहा है। रूसी टैंक, बम और बारुदी सुरंग यूक्रेन को खेती करने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन अनाज भंडारों पर हमला कर रहा है और यूक्रेन में अनाजों की चोरी कर रहा है। जबकि वह दूसरो पर इसका इल्जाम लगा रहा है। “यह कायरता है और शुद्ध तथा सरल दुष्प्रचार है।” यूरोपीय परिषद के प्रमुख ने कहा कि यूरोपीय संघ का रूस में कृषि क्षेत्र पर शून्य भी प्रतिबंध नहीं है, और यहां तक ​​कि रूसी परिवहन क्षेत्र पर हमारे प्रतिबंध भी यूरोपीय संघ की सीमाओं के आड़े नहीं आते हैं। रूसी राजदूत के बैठक छोड़ने के बाद श्री माइकल ने कहा, “आप बैठक को छोड़ सकते हैं, श्रीमान राजदूत यह सच सुनने से बचने के लिए आपका आसान तरीका हो सकता है। हमारे प्रतिबंध रूसी जहाजों को विकासशील देशों में अनाज, भोजन या उर्वरक ले जाने से नहीं रोकते हैं।” श्री माइकल ने कहा, यूरोपीय संघ के लिए वैश्विक खाद्य सुरक्षा उच्च प्राथमिकता है और हम इसके लिए सबकुछ करेंगे, हम इन चुनौतियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे और विकासशील देशों की मदद करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^