Home
News Archive
रूस यूक्रेन संकट से उत्पन्न संभावित ऊर्जा व्यवधानों पर भारत की नजर
Zuber Ansari
India
26-Feb-2022 06:21 PM
1234722
नयी दिल्ली 26 फरवरी (AGENCY) भारत उभरती भू-राजनीतिक स्थिति के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ संभावित ऊर्जा आपूर्ति व्यवधानों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि भारत सरकार उभरती भू-राजनीतिक स्थिति के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ संभावित ऊर्जा आपूर्ति व्यवधानों की निगरानी कर रही है। अपने नागरिकों के लिए ऊर्जा न्याय सुनिश्चित करने और शुद्ध शून्य भविष्य की दिशा में न्यायसंगत ऊर्जा रुपांतरण के लिए, भारत स्थिर कीमतों पर वर्तमान में जारी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। भारत बाजार की अस्थिरता को कम करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि को कम करने के लिए भी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेजी जारी करने के लिए की जाने वाली पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद कच्चे तेल में उबाल आ गया और यह वर्ष 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल का पार किया। हालांकि अब इसमें कुछ नरमी आयी है और कल यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।...////...
«
रूस यूक्रेन संकट से शेयर बाजार हुआ धाराशायी
business-economy
»
शेयर बाजार में लौटी तेजी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
roos-yookren-samkat-se-utpann-sambhaavit-ooraja-vyavadhaanon-par-bhaarat-kee-najara
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/roos-yookren-samkat-se-utpann-sambhaavit-ooraja-vyavadhaanon-par-bhaarat-kee-najara
PAGETOP:
ERROR: