रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रसिया पार्टी ने बनाई बढ़त
20-Sep-2021 09:14 AM 1234815
मास्को 20 सितंबर (AGENCY) रूस में हुए आम चुनाव के मतगणना में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रसिया पार्टी ने बढ़त बना ली है। रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक हुए 30 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती के बाद यूनाइटेड रसिया पार्टी 45.09 प्रतिशत वोटों के साथ आगे चल रही है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ रसिया फेडरेशन 21.88 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि द लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया ने अब तक 8.37 प्रतिशत मत हासिल किये हैं और वह तीसरे स्थान पर है। वहीं ए जस्ट रूस - फॉर ट्रुथ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी 7.38 प्रतिशत वोटों के साथ चौथे स्थान पर है। उधर, न्यू पीपल पार्टी को 6,35 प्रतिशत मत मिले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^