रूस में ज्वालामुखी पर चढ़ने के दौरान हुए हादसे में छह लोगों की मौत
04-Sep-2022 10:46 AM 1234688
व्लादिवोस्तोक 04 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में क्लेयुचेवस्काया सोपका ज्वालामुखी पर चढ़ने के दौरान हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 10 रूसी पर्यटकों और दो गाइडों का एक समूह मंगलवार को चढाई पर निकला था। शनिवार को नौ लोगों ने क्लाईचेवस्काया सोपका ज्वालामुखी पर चढ़ाई शुरु की थी, जबकि तीन लोग 3,300 मीटर ऊंचाई पर शिविर में थे। ज्वालामुखी पर चढ़ाई के दौरान करीब 4,150 मीटर की ऊंचाई पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी हेलीकॉप्टर के जरिए अन्य पर्वतारोहियों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^