रूस के ड्यूमा चुनावों में 144 देशों में मतदान कर सकेंगे रूसी नागरिक
25-Aug-2021 10:39 AM 1234737
मॉस्को 25 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) रूस की संसद के निचल सदन स्टेट ड्यूमा के लिए आगामी सितम्बर में होने वाले चुनाव में 144 देशों में निवासरत रूसी नागरिक मतदान कर सकेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत गेन्नेडी अस्काल्डोविच ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले अथवा अस्थायी रूप से निवासरत रूसी नागरिक आगामी संसदीय चुनावों में 144 देशों में मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए 348 मतदान केंद्र खोले जायेंगे। उन्होंने कहा, “ अनुमानों के मुताबिक हमारे 20 लाख से अधिक नागरिक अन्य देशों में रहते हैं। आमतौर पर दो-तीन लाख लोग चुनाव में हिस्सा लेते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^