रिजिजू को सौंपा गया पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार
18-May-2023 12:04 PM 1234711
नयी दिल्ली, 18 मई (संवाददाता) केन्द्र सरकार में कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदलकर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है जबकि संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच कुछ विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार श्री रिजिजू को सौंपा गया है, जबकि श्री मेघवाल को श्री रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^