रेलवे राजस्थान को विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते दे विशेष महत्व-गहलोत
12-Apr-2023 02:32 PM 1234664
जयपुर, 12 अप्रैल (संवाददाता) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भौगोलिक दृष्टि से विशिष्ट पहचान के कारण राजस्थान में रेलवे के विकास की सर्वाधिक जरुरत बताते हुए कहा है कि राजस्थान में तेज गति से औद्योगिक विकास हुआ है और इस कारण यहां रेल सुविधाएं बढ़े तो प्रदेश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से देश में अग्रणी बनेगा। श्री गहलोत बुधवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेल के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में रेलवे का अहम योगदान है। आजादी के बाद रेलवे में आए बदलाव हमारे महान नेताओं की सोच, रेलवे के निष्ठावान कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। रेलवे ने यात्री और माल परिवहन के साथ देश में प्राकृतिक आपदा और युद्ध के समय भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^