रक्षा क्षेत्र में सह उत्पादन की संभावनाओं का पता लगायेंगे भारत और आस्ट्रेलिया
26-Jul-2023 05:58 PM 1234676
नयी दिल्ली 26 जुलाई (संवाददाता) भारत और आस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के साथ साथ रक्षा क्षेत्र में सह विकास और सह उत्पादन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आस्ट्रेलिया के कैनबरा में सोमवार तथा मंगलवार को आठवीं रक्षा नीति वार्ता में दोनों पक्षों ने इस बारे में गहन विचार विमर्श किया। रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा तथा आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय में कार्यवाहक उप सचिव स्टीवन मूरे ने वार्ता की सह अध्यक्षता की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^