रायबरेली 01 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में नगर पालिका के चुनाव घोषित होने के बाद रायबरेली के गदागंज इलाके में स्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक काशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार सपा मुखिया अखिलेश यादव आगामी 03 अप्रैल को रायबरेली में काशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे है। यह प्रतिमा स्वामी प्रसाद मौर्य के गदागंज स्थित चरुहार जियायक स्थित एक विद्यालय में स्थित है।...////...