राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी युवाओं पर : योगी
08-Aug-2022 05:21 PM 1234658
आगरा, 08 अगस्त (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। फतेहाबाद मार्ग स्थित एसएनजे रिसोर्ट में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि युवा ही राष्ट्र की पूँजी हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने की भी नसीहत दी। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से आए युवा भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री खेरिया सिविल एयरपोर्ट से सीधे कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा-जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर बने सेल्फी प्वाइंट का अनावरण भी किया। श्री योगी ने मेट्रो डिपो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यहाँ उन्होंने मेट्रो ट्रेन के मॉडल का डिजिटल अनावरण किया और पौधारोपण किया। उन्होंने मेट्रो ट्रेन प्राेजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता को भी परखा। उन्हें बताया गया कि यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली 28 मेट्रो ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव प्रणाली सहित अन्य आधुनिक प्रणालियों से लैस होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^