राजस्थान लोकसेवा आयोग नवाचारों में सदैव अग्रणी- महाजन
20-Dec-2021 09:23 PM 1234663
अजमेर 20 दिसम्बर (AGENCY) बिहार लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष आर.के. महाजन ने राजस्थान लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि राजस्थान लोकसेवा आयोग नवाचारों में सदैव अग्रणी रहा है। श्री महाजन ने आज अजमेर मुख्यालय पर राजस्थान लोकसेवा आयोग का दौरा करने के बाद उक्त बात कही। उन्होंने यहां ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, फॉर्मों की जांच एवं परिणामों को तैयार करने की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अजमेर मुख्यालय पर अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ से मुलाकात कर ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली एवं वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आयोग की ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की सराहना करते हुए इसे गोपनीयता की दृष्टि से शानदार तकनीक बताया। दोनों अध्यक्षों के बीच आयोग की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री महाजन ने कार्यप्रणाली एवं साक्षात्कार सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में संवर्धन हेतु आयोग के प्रयासों को सराहनीय बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^