राजनाथ सोमवार को मलेशिया की यात्रा पर जाएंगे
08-Jul-2023 11:30 AM 1234810
नयी दिल्ली 08 जुलाई (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मलेशिया की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। श्री सिंह की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों तथा सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाना है। वह मलेशिया के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग की समीक्षा के साथ-साथ संबंधों का दायरा बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। दोनों पक्ष साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान करेंगे। श्री सिंह मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ भी मुलाकात करेंगे।भारत और मलेशिया के साझा हित क्षेत्र में शांति और समृद्धि से जुड़े हैं।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^