राहुल, गहलोत एवं पायलट हिमाचल मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल
11-Dec-2022 06:19 PM 1234687
जयपुर 11 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में आज शामिल हुए। श्री राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे करने के बाद तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद समारोह में भाग लेने के लिए बूंदी से हेलीकॉप्टर से सवाईमाधोपुर जाकर विशेष विमान से प्रियंका गांधी के साथ शिमला पहुंचे । समारोह में भाग लेने के लिए श्री गहलोत एवं श्री पायलट एक ही विमान से शिमला पहुंचे समारोह में शामिल होने के बाद श्री राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आये और अपनी भारत जोड़ो यात्रा के शाम के सत्र की करीब पांच बजे लाखेरी रेलवे पास से शुरुआत की। यात्रा का बूंदी जिले के आजाद नगर बबई में रात्रि विश्राम होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^