राहुल ने वाल्मीकि जयंती, ईद मिलाद पर दी शुभकामनाएं
09-Oct-2022 11:46 AM 1234674
नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती और ईद मिलाद उन नबी पर सबको शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों की खुशहाली की कामना की। श्री गांधी ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा, "सत्य -सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः। सत्यमूलनि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम् ।सत्य से बड़ा और कोई धर्म नहीं, सत्य से बढ़कर और कुछ नहीं। धर्मग्रन्थ रामायण की रचना करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन।" ईद मिलाद उन नबी पर शांति और सद्भाव की कामना करते हुए उन्होंने सबको मुबारकबाद दी और कहा,"ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक। यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, सद्भाव, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^