पुजारा, श्रेयस के अर्द्धशतकों ने भारत को संभाला
14-Dec-2022 05:28 PM 1234697
चटगांव, 14 दिसंबर (संवाददाता) भारत ने चेतेश्वर पुजारा (90) और श्रेयस अय्यर (82 नाबाद) के अर्द्धशतकों की बदौलत बंगलादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को 278 रन बना लिये। पुजारा ने 203 गेंदों पर 11 चौके लगाकर 90 रन बनाये, जबकि अय्यर 169 गेंदों पर 10 चौकों के साथ 82 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 112 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे लेकिन पुजारा-अय्यर की जोड़ी ने 149 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^