प्री-क्वार्टरफाइनल में सिंधु, श्रीकांत
04-Aug-2022 05:47 PM 1234685
बर्मिंघम, 04 अगस्त (AGENCY) भारत के शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गुरुवार को अपने-अपने वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। सिंधु ने महिला एकल के शीर्ष-32 मैच में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज़्ज़ाक को 21-4, 21-11 के सीधे गेमों में मात दी। दूसरी ओर, गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पुरुष एकल मुकाबले में युगांडा के डैनियल वनागलिया को 21-9, 21-9 से हराया। सिंधु और श्रीकांत दोनों को पहले राउंड में बाई के ज़रिये आगे बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद दोनों ने दूसरे दौर के मैच जीतकर शीर्ष-16 में जगह बना ली है। इसी बीच, अश्विनी पोनप्पा और सुमीत रेड्डी की भारतीय जोड़ी को दूसरे दौर के मिश्रित युगल मैच में इंग्लैंड की जेसिका पग और कैलम हेमिंग के हाथों हार मिली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^