Home
News Archive
प्रधानमंत्री मोदी ने की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा
Zuber Ansari
India
23-Oct-2022 05:41 PM
1234669
अयोध्या, 23 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या में छठे दीपोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेने के लिये साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपेड पर पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहाँ से सीधे श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन करने गए। यहां सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में प्रधानमंत्री ने हाजिरी लगाई और फिर आरती उतारी। रामलला की परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने सुखी व सशक्त राष्ट्र की कामना की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर निर्माण स्थल का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से श्रीराम जन्म भूमि गए। वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन लिया। उन्होंने राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर निर्माण परियोजना के प्रमुख चंपत राय भी मौजूद हैं। इसके बाद वह रामकथा पार्क जाकर दीपावली की पूर्व संध्या पर अायोजित छठे दीपोत्सव में शिरकत करेंगे।...////...
«
योगी की अपील: जनप्रतिनिधि, किसी जरूरतमंद परिवार संग मनायें दीवाली
North
»
रीवा सड़क हादसे में गोरखपुर के यात्रियाें की मौत, योगी ने जताया शोक
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
pradhaanamamtree-modee-ne-kee-marayaada-purushottam-shreeraam-kee-poojaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/pradhaanamamtree-modee-ne-kee-marayaada-purushottam-shreeraam-kee-poojaa
PAGETOP:
ERROR: