Home
News Archive
प्रधानमंत्री गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरुपर्व समारोह को सम्बोधित करेंगे
Zuber Ansari
India
24-Dec-2021 01:06 PM
1234684
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में शनिवार को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे। गुजरात की सिख संगत हर वर्ष 23 से 25 दिसंबर तक गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी, पांडुलिपियां और अन्य गुरुमुखी साहित्य। वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे श्री मोदी ने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर भी श्री मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था।...////...
«
नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
India
»
कोविड टीकाकरण में 139.69 करोड़ टीके लगे
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
pradhaanamamtree-gurudavaara-lakhapat-saahib-men-guruparav-samaaroh-ko-sambodhit-karenge
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/pradhaanamamtree-gurudavaara-lakhapat-saahib-men-guruparav-samaaroh-ko-sambodhit-karenge
PAGETOP:
ERROR: