प्रदेश में कहां है कानून-व्यवस्था : कमलनाथ
21-May-2022 11:41 AM 1234697
भोपाल, 21 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक बार फिर राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान सिर्फ इवेंट में है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएँ और अब प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भँवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या। उन्होंने आगे कहा, सिवनी की तरह यहाँ भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से जुड़ा होना सामने आ रहा है… प्रदेश की क़ानून व्यवस्था आख़िर कहाँ है , कब तक लोगों को यूँ ही मारा जाता रहेगा…? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है…? सरकार का ध्यान तो सिर्फ़ इवेंट में है..।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^