प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
27-Sep-2023 06:45 PM 1234672
मिर्जापुर,27सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की कार आज दोपहर प्रयागराज से मिर्जापुर आते समय आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। श्री पटेल को मिर्जापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की देख रेख में उनका उपचार कराया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर बी कमल ने बताया कि उनका चेकअप कराया गया है, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आयी है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एहतियाती रुप उन्हें अस्पताल में रखा गया। एक दो घंटे में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^