17-Sep-2021 10:29 AM
1234682
उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पूरा देश अनूठे ढंग से मनाने में लगा है। इसी क्रम में 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें 25 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन होगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, प्रदेश में 18 साल से ऊपर 50 फीसदी आबादी को पहली डोज लग चुकी है। यह देश में सर्वाधिक है।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, प्रदेश में गुरुवार को 4 हजार 45 बूथ बनाए गए। इसमें 3,934 सरकारी व 111 प्राइवेट बूथ थे। इन पर शाम तक 4 लाख के करीब डोज लगाई गईं। ऐसे में कुल वैक्सीनेशन का ग्राफ 9 करोड़ 7 लाख पार कर गया। यह देश में सर्वाधिक है। इस दौरान पहली डोज का आंकड़ा 7.50 करोड़ व दूसरी डोज का आंकड़ा 1.5 करोड़ हो गया। 18 साल से ऊपर 50 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। शुक्रवार को मेगा कैंप लगेगा। इसमें 25 लाख से ज्यादा डोज लगाने का लक्ष्य है।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, 18 साल से ऊपर 48 फीसदी से ज्यादा की आबादी को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। वहीं, इसी सप्ताह राज्य की 50 फीसद आबादी टीकाकरण की पहली डोज से कवर हो जाएगी। इससे संक्रमण का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी। वही, राज्य में पहले 4 से 5 लाख लोगों को रोज वैक्सीन लगाई जाती थी।
ऐसे बढ़ा यूपी में वैक्सीनेशन
जून के दूसरे सप्ताह से हर रोज 6 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। वहीं, 21 जून से हेल्थ टीम ने 8 लाख तक रोज डोज लगाना शुरू किया। ऐसे में जून में एक करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य 24 दिन में हासिल कर लिया गया। जुलाई में हर रोज 10 लाख डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया। मगर, केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में डोज नहीं मिली। ऐसे में हर रोज 10 लाख वैक्सीन नहीं लग पाईं। वहीं, 3 अगस्त को मेगा कैंप लगाए गए।
ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन का मिलेगा अवसर
शहर से लेकर गांव तक ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 29 लाख 50 से अधिक को टीका लगाया गया। वहीं, 16 अगस्त को 23 लाख 67 हजार से अधिक को टीका लगाया गया। 27 अगस्त को 'बिग वैक्सीनेशन डे' मनाया गया। इसमें 11 हजार से ज्यादा केंद्र बनाए गए। इसमें अब तक की एक दिन में सबसे अधिक 30 लाख 686 डोज लगाने के रिकॉर्ड बना। अगस्त में दो करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। वहीं, सितंबर में 3 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
vaccination..///..pms-birthday-today-mega-event-of-vaccination-in-up-317790