पेट्रोल और डीजल की कीमतें बनी रहीं स्थिर
29-Dec-2021 04:15 PM 1234727
नयी दिल्ली 29 दिसंबर (AGENCY) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं आने से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमश: पांच और दस रूपये घटाये जाने की घोषणा चार नवंबर को किये जाने के बाद कीमतों में काफी कमी आयी थी और इसके बाद राज्य सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रूपये सस्ता हुआ था। दूसरे मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 55 दिनों से कोई बदलाव नहीं आया है। राजधानी दिल्ली में तेल 95.41 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता में यह 104़ 67 ,मुम्बई में 109़ 98 और चेन्नई में 101़ 40 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह डीजल दिल्ली में 86.67, कोलकाता में 89.79, मुम्बई में 94.14 और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क घटाने के बाद बहुत से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी तेल पर से वैट कम कर लोगों को राहत देने की कोशिश की है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आये उछाल के कारण घरेलू स्तर पर कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^