पंजाब ने 10 सरकारी स्कूलों का नाम ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखा: सिंगला
22-Aug-2021 06:46 PM 1234725
चंडीगढ़, 22 अगस्त (AGENCY) पंजाब सरकार ने राज्य के 10 सरकारी स्कूलों के नाम ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखे हैं। पंजाब के स्कूल शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के संबंधित क्षेत्रों के स्कूलों के नाम उनके नाम पर रखे गए हैं। सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के 11 पंजाबी खिलाड़ियों के नाम पर स्कूलों का नाम रखने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) मीठापुर, जालंधर का नाम भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है और अब स्कूल का नाम ओलंपियन मनप्रीत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मीठापुर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^