पाकिस्तान में सैन्य अभियान के दौरान एक सैनिक की मौत
24-Sep-2023 06:54 PM 1234753
इस्लामाबाद, 24 सितंबर (संवाददाता) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुयी मुठभेड़ एक सैनिक की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। आईएसपीआर ने बताया कि यह घटना प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान घटित हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^