पाकिस्तान में कोरोना के 556 नये मामले दर्ज, छह की मौत
01-Jan-2022 06:47 PM 1234687
इस्लामाबाद, 01 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 556 नये मामले सामने आये और छह लोगों की मौत हो गयी। अब तक देश में 12 लाख 95 हजार 933 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गयी है जबकि 12 लाख 56 हजार 876 संक्रमण से उबरकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये हैं। यह जानकारी पाकिस्तान की राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने दी। पाकिस्तान में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 10 हजार 184 है जिनमें से 629 लोगों की स्थिति नाजुक है। एनसीओसी ने बताया कि संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हजार 933 हो गयी है। सिंध प्रांत संक्रमण के चार लाख 82 हजार 029 मामलों के साथ कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित इलाका है जबकि पंजाब प्रांत में चार लाख 45 हजार 107 लोग संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^