पाकिस्तान में भूस्खलन से आठ बच्चें जिंदा दफन
07-Jul-2023 12:43 PM 1234689
इस्लामाबाद, 07 जुलाई (संवाददाता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में गुरुवार काे क्रिकेट खेल रहे आठ बच्चों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई । बचाव दल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बचाव दल ने कहा कि भूस्खलन बुधवार से इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण हुआ। सरकारी रेस्क्यू ‘1122’ एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बच्चों का एक समूह कल एक टीले के नीचे स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान हुए भूस्खलन के कारण बच्चे मलबे के नीचे दब गये। देर रात तक घंटों चले ऑपरेशन के बाद, रेस्क्यू एजेंसी, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को निकाला। स्थानीय लोगों ने कहा कि मलबे के नीचे अब कोई बच्चा नहीं दबा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^