पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी , चार लोगों की मौत
22-Nov-2021 08:21 AM 1234708
इस्लामाबाद 22 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^