ओणम की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने
28-Aug-2023 05:24 PM 1234679
नयी दिल्ली 28 अगस्त (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख और समृद्धि की कामना की है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि ओणम की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रवादियों के नाम एक संदेश जारी किया है। श्री धनखड़ ने कहा कि ओणम एकता, फसल और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है, जो समुदायों को परंपराओं की डोर में बांधता है। उन्होंने कहा कि महान राजा महाबली की याद में मनाया जाने वाला यह त्योहार परोपकार, करुणा और बलिदान के शाश्वत मूल्यों की मार्मिक याद दिलाता है। यह हमारे कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की उदारता के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। श्री धनखड़ ने कहा,“मैं ओणम के शुभ अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओणम की भावना सभी के जीवन में खुशियाँ और समृद्धि लाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^