न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण के 9,241 नये मामले दर्ज
16-Jul-2022 10:14 AM 1234762
वेलिंग्टन, 16 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,241 नये मामले सामने आये हैं, ये सभी स्थानीय रूप से संचारित मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड में पिछले एक हफ्ते से स्थानीय रूप से संचारित मामले औसत 9,984 रहे हैं। मंत्रालय ने इस दौरान 761 कोरोना मरीजों के अस्पतालों में उपचाराधीन होने की भी जानकारी दी है। इनमें से 15 मरीज गहन चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं। इस दौरान 29 मौतें भी सामने आई हैं। इसके अलावा, देश में कोरोना के 308 मामले ऐसे हैं, जो विदेशों से आए संक्रमित लोगों में पाये गये हैं। हाल के दिनों में यहां मामलों की संख्या में उछाल को देखते हुए मंत्रालय ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है जैसे कि लोगों के बीच हमेशा मास्क पहनकर रहना, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना इत्यादि। न्यूजीलैंड वर्तमान में कोविड-19 सुरक्षा ढांचे के ऑरेंज सेटिंग्स के तहत आ रहा है, जहां सार्वजनिक सभाओं में लोगों की उपस्थिति की कोई सीमा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^