न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले
14-Jan-2022 10:14 AM 1234718
वेलिंगटन 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 18 नए मामले दर्ज किए, इसके साथ ही देश में मौजूदा सामुदायिक संक्रमितों की कुल संख्या 11,254 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के संक्रमित नए मामलों में देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद वाइकाटो में चार, प्लेंटी की खाडी से एक और कैंटरबरी से दो नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 34 मरीजों को उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है जिनमें से दो का इलाज गहन देखभाल इकाई में किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार न्यूजीलैंड में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 14,572 है। देश में 45 प्रतिशत पात्र आबादी को बूस्टर डोज मिल चुकी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति के लिए बूस्टर की जोरदार सिफारिश की गयी है। इसमें जिसने कम से कम चार महीने पहले अपनी दूसरी टीका खुराक ली थी उन्हीं के लिए बूस्टर डोज की सिफारिश की गयी है। मंत्रालय ने कहा कि 01 दिसंबर से न्यूजीलैंड की सीमा पर 266 ओमिक्रॉन मामलों का पता चला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^