न्यूजीलैंड में 7,113 नए कोविड मामले
02-Aug-2022 08:53 AM 1234703
वेलिंगटन 02 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,113 नये मामले दर्ज किये गये हैं जबकि 33 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए कोविड -19 मामलों से जुड़े 275 लोगों ने हाल ही में विदेश यात्रा की है। देश में अभी 738 सक्रिय मामले हैं जिनके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। इनमें 15 मरीज आईसीयू में हैं। वर्ष 2020 की शुरुआत में देश में महामारी की चपेट में आने के बाद से संक्रमितों की कुल संख्या 16,16,109 हो गयी है। वहीं 1563 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^