न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगी स्मृति
09-Feb-2022 02:39 PM 1234684
क्वीन्सटाउन (न्यूजीलैंड) 09 फरवरी (AGENCY) भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगी क्योंकि उन्हें मेघना सिंह और रेणुका सिंह के साथ आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर में कुछ और दिन बिताने हैं। यास्तिका ने बुधवार को मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,“स्मृति, मेघना सिंह और रेणुका सिंह न्यूजीलैंड सरकार द्वारा अनिवार्य (अलगाव और संगरोध) में हैं। फिलहाल हम यही कह सकते हैं।” स्मृति बुधवार को खेले गए टी20 से भी चूक गईं जहां यास्तिका ने शैफाली वर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। भारत को बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम 12 फरवरी से क्वीन्सटाउन में पांच वनडे मैच खेलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^