न्यू कैलेडोनिया 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटक
20-May-2023 09:24 AM 1234694
मास्को, 20 मई (संवाददाता) न्यू कैलेडोनिया के तट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी है। यूएनजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गयी। शनिवार को तड़के 01:51 बजे महसूस किए गए भूकंप का केंद्र न्यू कैलेडोनिया की राजधानी नौमिया से लगभग 261 मील उत्तर-पश्चिम में लगभग 22 मील (36 किलोमीटर) की गहराई में था। अमेरिकी सूनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^