न्यायमूर्ति दिवाकर इलाहाबाद, न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानि गुजरात की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
10-Feb-2023 05:12 PM 1234769
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (संवाददाता) केंद्र सरकार ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रिपीट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की घोषणा की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में दोनों वरिष्ठतम न्यायाधीशों के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों के पद पर नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई है। अधिसूचनाओं के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिवाकर और गुजरात उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोकानि को संबंधित उच्च न्यायालयों का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने नौ फरवरी को न्यायमूर्ति दिवाकर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति दिवाकर और न्यायमूर्ति गोकनि के साथ-साथ न्यायमूर्ति टी. एस. सिवागन्नम को कोलकता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।...////...
© 2026 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^