नोरू की उच्चायुक्त ने की धनखड़ से मुलाकात
16-Jun-2023 12:39 PM 1234713
नयी दिल्ली 16 जून (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शुक्रवार को नोरू की भारत में उच्चायुक्त मार्लन ईनेम्विन मोसेस ने मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। श्री धनखड़ और सुश्री मोसेस ने दोनों देशों के बीच नजदीकी और मित्रवत् संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आपसी भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^