नोकार्क ने कोविड-19 की दूसरी लहर में लगाए 2500 वेंटिलेटर
07-Aug-2021 10:14 PM 1234866
नयी दिल्ली 07 अगस्त (AGENCY) स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप नोकार्क ने देश भर के 500 से अधिक अस्पतालों में अपने वी 310 मॉडल के 3000 से अधिक वेंटिलेटर लगाए हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने भारत को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया, विशेष रूप से पिछले 3 महीनों में लाखों लोगों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे उपचार उपकरणों की सख्त जरूरत थी। महामारी की पहली लहर के दौरान 300 वेंटिलेटर की आपूर्ति करने और बाजार से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के बाद नोकार्क ने बढ़ती राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए पुणे में फ़ैक्टरी स्थापित की। इस तैयारी ने नोकार्क को मार्च 2021 तक प्रतिदिन 20 वेंटिलेटर से अप्रैल 2021 के अंत तक प्रतिदिन 105 वेंटिलेटर बनाने की क्षमता दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^