नोएडा में दीवार गिरी, चार की मौत आठ घायल
20-Sep-2022 09:38 PM 1234662
नोएडा, 20 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को एक दीवार ढह जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने यूनीवार्ता को बताया कि नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार कालोनी की दीवार ढहने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दीवार के नीचे दबने वाले आठ अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मलबे में दब कर घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^