06-Apr-2023 05:22 PM
1234737
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (संवाददाता) आयुष मंत्रालय में सचिव राजेश कोटेचा ने दुनिया भर में आयुर्वेद जन-जागरुकता मुहिम को नयी दिशा एवं दशा देने के उद्देश्य से आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित हो रहे ‘निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान’ का गुरुवार को उद्घाटन किया। श्री कोटेचा ने इस अवसर पर ऐसे अभियानों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे आयुर्वेद चिकित्सकों का मनोबल बढ़ेगा। आयुर्वेद को विश्व स्तरीय चिकित्सा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के लक्ष्य के साथ नीरोगस्ट्रीट भारत के सबसे बड़े और दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते आयुर्वेद डॉक्टर प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। कंपनी सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करती है, जिसमें इंटीग्रेटेड डॉक्टर-उन्मुख प्रेस्क्रिप्शन, ई-कॉमर्स इनेबलमेन्ट, आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए पियर-टू-पियर लर्निंग, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड मैनेजमेन्ट एवं स्मार्ट क्लीनिक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से हो रही है, जो 14 जून तक चलेगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के प्रायः सभी जिलों में आयुर्वेद से संबंधित कार्यक्रम किये जाएंगे, जिसमें उन जिलों के आयुर्वेद चिकित्सक शामिल होंगे। कार्यक्रम में अलग-अलग तरह की बीमारियों और आयुर्वेद के जरिए उसके उपचार पर भी परिचर्चा होगी। इसके अलावा कार्यक्रम में उनके चिकित्सकीय योगदान के लिए वैद्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। निरोगस्ट्रीट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी राम एन कुमार ने कहा,“ नीरोगस्ट्रीट’ की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता इस बात की पुष्टि करती है की आयुर्वेद इंडस्ट्री में उत्पन्न सभी खामियों और चुनौतियों को जल्द से जल्द दूर करना वर्तमान समय की प्राथमिकता बन गई है। कम्युनिटी में 50,000 से अधिक डॉक्टरों के साथ ‘नीरोगस्ट्रीट’ ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए लर्निंग एवं ज्ञान साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराया है, जो इससे पहले कभी उपलब्ध नहीं था। भारत एवं दुनिया भर की वैद्य कम्युनिटी को सशक्त, एकजुट एवं सम्मानित कर हम आयुर्वेद को विश्व स्तरीय चिकित्सा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आशा करते हैं कि इस दिशा में निरोगस्ट्रीट वैद्य सम्भाषा एवं सम्मान अभियान एक कारगर पहल साबित होगा। ” कार्यक्रम का आयोजन देश के आयुर्वेद चिकित्सकों के सबसे बड़े मंच निरोगस्ट्रीट के द्वारा किया जा रहा है, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में की थी। वैद्य संपर्क अभियान के अंतर्गत एक ब्रांडेड गाड़ी दिल्ली से निकलेगी जो उत्तर प्रदेश के 40 शहरों में जाएगी और आयुर्वेद जन-जागरुकता अभियान को यथार्थ में जमीन पर उतारेगी। निरोगस्ट्रीट आयुर्वेद के क्षेत्र में देश का अग्रणी संगठन है, जो आयुर्वेद हेल्थकेयर इकोसिस्टम में एक अनूठी अवधारणा है और जिसका उद्देश्य आयुर्वेद उपचार को लोगों की पहली प्राथमिकता बनाना है। यह प्रौद्योगिकी-संचालित सामुदायिक और सामाजिक वाणिज्य मंच सर्वश्रेष्ठ प्रैक्टिस को लागू करने और गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर ध्यान देने के साथ वैश्विक स्तर पर प्रामाणिक आयुर्वेद डॉक्टरों तक पहुंच प्रदान करता है। दुनिया तेजी से जैसे-जैसे प्रतिक्रियाशील से सक्रिय स्वास्थ्य सेवा की ओर बढ़ रही है, आयुर्वेद जैसे समग्र उपचार विधियों की मांग सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। निरोगस्ट्रीट समाज में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सकों के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाता है। प्रौद्योगिकी-आधारित हस्तक्षेप के साथ, निरोगस्ट्रीट सरकार, नियामकों और अनुसंधान संगठनों के साथ मिलकर डॉक्टरों को सशक्त बनाता है। निरोगस्ट्रीट डॉक्टरों को केस स्टडी और शोध रिपोर्ट बनाने और प्रकाशित करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है ताकि आधुनिक चिकित्सा के समान साक्ष्य-आधारित उपचार को बढ़ावा मिल सके।...////...