07-Dec-2022 12:58 PM
1234678
नयी दिल्ली 07 दिसंबर (संवाददाता)दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) की बुधवार दोपहर तक हुई 90 प्रतिशत मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी(आप ) को 89 सीटों पर जीत मिली है जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने 69 सीटों पर विजय हासिल की है और कांग्रेस को चार सीटें मिली हैं।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार ‘आप’ नेता एवं एमसीडी चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने बुधवार को सुल्तानपुरी-ए वार्ड से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6,714 मतों के अंतर से हराया। उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने के बाद कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं और अपने पड़ोसियों के जीवन में सुधार करना चाहती हैं।
इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि पार्टी चौथी बार सत्ता में आयेगी। श्री गुप्ता ने ट्वीट किया,“जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उसके साथ विश्वासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, ‘आप’ के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया,“ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 वर्ष लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 वर्ष लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं।”
उधर ‘आप’ कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय में एमसीडी चुनाव में जीत को नजदीक देखते हुए लेकर जश्न मना रहे हैं। पार्टी ने आधिकारिक रुझानों के अनुसार 89 सीटें जीतती है और 56 अन्य पर आगे है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है।...////...